औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों को मतदाता जागरूकता की दिलाई गई शपथ | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों को मतदाता जागरूकता की दिलाई गई शपथ | New India Times

जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री तन्वी हुड्डा एवं स्वीप नोडल श्रीमती रेखा राठौर के के निर्देशन मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है। स्वीप गतिविधि अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र मेघनगर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेखा राठौर द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों एवं श्रमिकों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।

औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों को मतदाता जागरूकता की दिलाई गई शपथ | New India Times

साथ ही मतदाता जागरूकता सम्बन्धी बेचेस एवं स्टीकर वितरित कर 17 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान श्रीमती राठौर द्वारा श्रमिकों को कहा गया कि 17 नवम्बर को आप सभी को सवेतनिक अवकाश मिलेगा आप सभी उस दिन मतदान में भाग लेकर अपने मत का प्रयोग अवश्य करें, मतदान आपका अधिकार एवं कर्तव्य है इस दौरान एसडीएम मेघनगर मुकेश सोनी एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय पंकज सांवले उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article