कांग्रेस ओबीसी के ज़िला अध्यक्ष बने प्रमोद गोस्वामी | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

कांग्रेस ओबीसी के ज़िला अध्यक्ष बने प्रमोद गोस्वामी | New India Times

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने खेकड़ा निवासी प्रमोद गोस्वामी की संगठन के प्रति निष्ठा व सक्रियता को देखते हुए उन्हें कांग्रेस पिछड़ा वर्ग बागपत के जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। साथ ही आशा व्यक्त की कि वह कांग्रेस की नीतियों व उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस पिछड़ा विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार यादव तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के हाथों को मजबूत बनाएंगे। प्रमोद गोस्वामी इससे पहले कांग्रेस पार्टी के बागपत जिला महासचिव रह चुके हैं और वह बहुत ही मेहनती, कर्मठ व जुझारू नेता है। वह राहुल गांधी की पैदल यात्रा के साथ राष्ट्रीय टीम में भी शामिल रहे। उनकी नियुक्ति पर बागपत के लोगों ने खुशी व्यक्त की और उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में कांग्रेस वरिष्ठ नेता अहमद हमीद, जाहिद कुरैशी, डॉक्टर कुलदीप मालिक, डॉक्टर अवनेश यादव, मनोज धामा, विनोद धामा, पूजा चौधरी, आर्यन चौधरी, कपिल, संजीव यादव, कृष्णपाल, एडवोकेट कपिल गोस्वामी, नेशनल अवार्डी व प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता विपुल जैन आदि थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article