मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउण्ड पर परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। परेड के निरीक्षण के उपरान्त जवानों को शारिरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए दौड़ लगवाई। परेड में शामिल जवानों में एकरूपता व अनुशासन बनाये रखने के लिए ड्रिल करायी गयी।
साप्ताहिक परेड के दौरान पीआरवी 112 वाहनों को चेक किया गया तथा उपकरणों के रख रखाव के लिए सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
एसपी ने शस्त्रों तथा दंगा नियंत्रण उपकरणों की क्रियाशीलता को चेक किया गया।
परेड के उपरान्त पुलिस लाइन में स्थित आवासीय परिसर, वर्दी स्टोर, बैरक, मेस, आर ओ प्लांट, स्टोर रूम, यातायात कार्यालय सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई रखने व डेंगू से बचने के लिये पुलिस लाइन परिसर में समय-समय पर फॉगिंग कराने, एंटी लार्वा छिड़काव कराने तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिए।
उक्त परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रतिसार निरीक्षक, यातायात उपनिरीक्षक तथा अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।
