मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर जिला अधिवक्ता संघ के निर्वाचन की प्रक्रिया तेज़ रफ्तारी के साथ जारी है। दिनांक 06/10/2023 को 14 पदों के लिए उम्मीदवारों द्वारा 24 नामांकन पत्र जमा कराए गए थे जिसकी स्क्रुटनी निर्वाचन अधिकारी खलील अहमद अंसारी अशरफी एवं उनकी टीम के सदस्यों द्वारा 7.10.2023 को की गई। निर्वाचन अधिकारी जिला अधिवक्ता संघ बुरहानपुर द्वारा की गई स्क्रुटनी में सहसचिव के पद हेतु श्री निखिल खंडेलवाल का आवेदन निरस्त किया गया है। वही कनिष्ठ कार्यकारिणी समिति महिला वर्ग में प्रस्तुत श्रीमती आरती चौहान का नामांकन आवेदन भी विद्वान निर्वाचन अधिकारी द्वारा निरस्त किया गया है। इस प्रकार नामांकन पत्रों की जांच में विभिन्न पदों के कुल 22 आवेदन पत्र सही पाए गए हैं। नाम वापसी की तारीख 09 अक्टूबर 2023 निश्चित है। नाम वापसी के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। कोषाध्यक्ष 01 पद पर 01 आवदेन, वरिष्ठ कार्यकारिणी समिति सदस्य पुरुष वर्ग 04 पद पर 04 आवेदन एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी समिति सदस्य महिला वर्ग के 01 पद हेतु 01आवेदन होने से कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पुरुष, एवं कनिष्ट कार्यकारिणी सदस्य महिला के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होना शेष है। माना जा रहा है कि कार्यकारिणी समिति के छोटे पदों के लिए अधिवक्ताओं के मध्य आपसी सहमति बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन नाम वापसी के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। नाम वापसी की तारीख 9 अक्टूबर 2023 और निर्वाचन की तिथि 13 अक्टूबर 2023 है।
