बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे असहाबे सुफ़्फ़ा सोसाइटी के युवा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र),NIT:

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे असहाबे सुफ़्फ़ा सोसाइटी के युवा | New India Times

बुरहानपुर जिले में 2 दिनों तक लगातार हुई बारिश से कई गांव में बाढ़ की स्थिती बन गई है।

कई मकान बाढ़ में बह गए प्रशासन द्वारा रेस्क्यू कर कई लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

ग्राम फोपनार में जल भराव होने से लगभग ढ़ाई सौ परिवारों को जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।
ग्रामीणों का अनाज खेत की सामग्री वगैरह सब बाढ़ में बह गया जिससे ग्रामीणों का काफी अधिक नुकसान हुआ है बुरहानपुर के असहाबे सुफ़्फ़ा एजुकेशन सोसाइटी द्वारा ग्रामीणों के लिए अनाज कपड़े बरतन पतरे की पूर्ति किया जा रहा है।

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे असहाबे सुफ़्फ़ा सोसाइटी के युवा | New India Times

असहाबे सुफ़्फ़ा एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष हाजी अब्दुल बासित ने बताया कि हमारी संस्था दुवारा ग्राम फहोपनार में आई बाढ़ से लोगों का खाना-पीना कपड़ा जरूरत की सारी चीजें घर घर जाकर पूर्ति कि जा रही है। फहोपनार में बाढ़ आने से ग्रामीणों को खाने एंव कपड़े के लिए काफी जद्दो-जहद करना पढ़ रही है। लोगों के पास सिवाए जान के अलावा कुछ भी नहीं बचा है महिलाओं की आखों में आंसू है बच्चों के तन पर कपड़ा भी नहीं है खाना बनाने के लिए बर्तन का भी इंतजाम युवा टीम द्वारा क्या जा रहा है।
असहाबे सुफ़्फ़ा एजुकेशन संस्था द्वारा बाढ़ आई उसी रात से फोपनार के लोगों की मदद में लगी हुई है।
संस्था के अध्यक्ष हाजी अब्दुल बासित ने बताया कि हमारी संस्था के सभी टीम मेंबर अपने अपने स्तर पर बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए खाद्य सामग्री का इंतेज़ाम कर रहे हैं। संस्था के अध्यक्ष हाजी अब्दुल बासित ने शहर वासियों से गुजारिश की है कि थोड़ा समय निकल कर लोगों की मदद के लिए आप भी आगे आएं।

फोपनार के लोगों को इस वक्त मदद की बहुत ज़रुरत है। हाजी अब्दुल बासित साहब की एक अपील पर कई संगठनों ने फोपनार पहुंचकर मदद पहुंचाई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article