बीते दिनों मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार के विरोध में कांग्रेस ने निकाली जन आक्रोश रैली | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

बीते दिनों मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार के विरोध में कांग्रेस ने निकाली जन आक्रोश रैली | New India Times

विगत 3 महीनों से मणिपुर में फैली हिंसा व आदिवासी महिलाओं के साथ हुए गैंगरेप और उन्हें निर्वस्त्र घुमाने की घटना को लेकर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्वेता गंगा मोहनिया के नेतृत्व में सैकड़ों महिला कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने विधायक कार्यालय गोपाल कॉलोनी से कलेक्टर ऑफिस तक नारेबाजी करते हुए जन आक्रोश रैली निकाली।

कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन का वाचन महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्वेता गंगा मोहनिया ने किया ज्ञापन में महामहिम राष्ट्रपति से मांग की गई है की मणिपुर राज्य में पुलिस और सुरक्षाबलों के रहते हिंसा बर्बरता पूर्वक भयानक है वहां के लोगों के साथ अत्याचार हो रहा है सैकड़ों महिलाओं बच्चों की हत्याएं हुई, हजारों घायल हैं 60,000 के लगभग लोग मणिपुर छोड़कर अन्यत्र चले गए हैं वही नागा समुदाय पर अत्याचार उत्पीड़न कर हत्याएं की जा रही है केंद्र की मोदी सरकार हिंसा रोकने में नाकाम साबित हुई है जिससे नए सिरे से तनाव भड़कने आशंका है। ज्ञापन में कहां गया कि हिंसा की एक वजह राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण और वन रक्षा के लिए उठाए गए कदमों के साथ अफीम की खेती के विरुद्ध चलाया गया अभियान भी माना जा रहा है अभी भी वहां के हालात बेकाबू है मणिपुर की हिंसा देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है इसकी गंभीरता को समझने की जरूरत है नहीं तो देर हो जाएगी प्रधानमंत्री मोदी अच्छे दिन की बात कर रहे हैं यहां एक पूरा प्रदेश जल रहा है और वह चुप्पी साधे हुए हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनल भाभर, जिला कांग्रेस पदाधिकारी सुनीता अलावा वीना, कुंवर राठोर, राणापुर ब्लॉक अध्यक्ष आशा मचार मारिया वडकिया शारदा मालू डोडिया सायरा बानो सुमित्रा मचार सविता राणा जोता बेन सहित सैकड़ों महिला पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article