अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

आईआरसीटीसी में आई तकनीकी खराबी के चलते लोगों को टिकट बुक करते समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बारे में IRCTC ने ट्विट कर जानकारी दी है कि उनकी टेक्निकल टीम इस समस्या पर काम कर रही है और समाधान होने पर सूचित करेगी।
रेलवे टिकट की ऑनलाइन बुकिंग IRCTC की वेबसाइट सुबह से ही ठप हो गई। जिस के चलते लाखों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
IRCTC ने वेबसाइट ठप होने के पीछे तकनीकी कारण बताया है। उसने ट्वीट करते हुऐ कहा है कि’तकनीकी कारणों से फिलहाल टिकट बुकिंग सेवा उपलब्ध नहीं है। तकनीकी टीम दिक्कतों को दूर कर रही है। जल्द ही इसकी जानकारी दी जाएगी।
