मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अमेरिकी फाइनेंस रिसर्च कंपनी हिंडन वर्ग की अडानी ग्रुप पर रिपोर्ट के बाद पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश से कराए जाने और संयुक्त संसदीय समिति के गठन की मांग को लेकर देशव्यापी धरना प्रदर्शन की कड़ी में ज़िला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर द्वारा आज 6 फरवरी 2023 को सुबह 11.30 बजे न्यू एसबीआई ब्रांच के सामने, राजपुरा गेट के बाहर, अंकिता टॉकीज के पास धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बुरहानपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक ने बताया कि अडानी ग्रुप पर दुनिया के सबसे बड़े घोटाले का आरोप है और इस आरोप पर सरकार खामोश है। सरकार के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई जांच नहीं कराई जा रही है। इसी के विरोध में कांग्रेस पार्टी के द्वारा 06/02/2023 को धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
