गोला टूरिज्म ने जारी किए अभिव्यक्ति के चौथे संस्करण के परिणाम | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

गोला टूरिज्म ने जारी किए अभिव्यक्ति के चौथे संस्करण के परिणाम | New India Times

अभिव्यक्ति फोटोग्राफी प्रतियोगिता गोला टूरिज्म द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है जो बेहद ही लोकप्रिय प्रतियोगिता है। लोगों को इस प्रतियोगिता का बेसब्री से इंतजार रहता है।इस वर्ष भी संस्था ने ब्रिक हॉउस रेस्टोरेंट, मिल बायपास, गो 69 पिज्जा, मोहम्मदी रोड, अमृत विचार व हिंदी दैनिक ब्रम्ह अनुभूति के सहयोग से अभिव्यक्ति के चौथे संस्करण का आयोजन किया। 15 अक्टूबर से प्रारम्भ होकर 20 नवंबर तक यह प्रतियोगिता चली जिसमें 260 से ज्यादा प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। अभिव्यक्ति के निर्णायक हृदय वासुदेव रहे जो एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर व एटलियर मल्टीमीडिया क्लब, श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय, कटरा, जम्मू कश्मीर के समन्वयक भी हैं। परिणाम गोला टूरिज्म की वेबसाइट गोलाटूरिज्म डॉट कॉम पर जारी किए गए। अभिव्यक्ति चौथे संस्करण में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम स्थान पर क्रमशः सौरभ दिवाकर, अनिमेष शुक्ल, प्रियांशु देवल, महेश पटवारी व दिव्यांश भारती रहे।संस्था ने उन प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत करने का सोचा है जिनकी प्रविष्टि अच्छी थी लेकिन विजेता श्रेणी में शामिल न हो सकी, उनके लिए सांत्वना पुरस्कारों की भी घोषणा की। इस श्रेणी में अंकुर मौर्य, विशाल गुप्ता, विदुषी सक्सेना, अर्पित शुक्ल व अनुराग तिवारी रहे। संस्था के प्रमुख विनायक श्रीवास्तव ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि पुरस्कार देने के लिए एक आयोजन किया जायेगा जिसमें विजेता व सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे साथ ही अगले वर्ष भी अभिव्यक्ति के पंचम संस्करण का विशाल आयोजन किया जायेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article