जलगांव जिला दूध संघ पर सरकार पक्ष की कामयाबी, खडसे की पत्नी मंदाकिनी खडसे समेत एनसीपी जिला प्रमुख की हुई हार | New India Times

नरेंद्र कुमार, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जलगांव जिला दूध संघ पर सरकार पक्ष की कामयाबी, खडसे की पत्नी मंदाकिनी खडसे समेत एनसीपी जिला प्रमुख की हुई हार | New India Times

जलगांव जिला सहकारी दूध उत्पादक संघ के आम चुनावों के नतीजे घोषित हो चुके हैं जिसमें शिंदे फडणवीस सरकार में शामिल मंत्रियों के पैनल को बड़ी जीत हासिल हुई है। गिरीश महाजन और गुलाबराव पाटिल के नेतृत्व में बने शेतकरी पैनल ने स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर लिया है। एकनाथ खडसे के नेतृत्व वाले NCP के सहकार पैनल को महज पांच सीटें मिली हैं। चुनाव से ठीक पहले NCP के दो प्रत्याशी मैदान छोड़कर मंत्रियों के पैनल में शामिल हो गए जिनमें से एक को निर्विरोध चुना गया और दूसरा चुनकर आया है। चुनाव नतीजों में खडसे की पत्नी मंदाकिनी खडसे, NCP जिलाध्यक्ष रविंद्र पाटिल को हार का सामना करना पड़ा है।

विजयी और पराजित प्रत्याशियों की सूची

1 – NT/VJNT सीट से अरविंद देशमुख (259 विजयी) विजय पाटिल (179 पराजित),

2 – SC सीट से संजय सावकारे (276 विजयी) श्रावण ब्रह्में (161 पराजित)

3 – महिला आरक्षित सीट से पूनम पाटिल (257 विजयी) छाया देवकर ( 235 पराजित )

4 – OBC सीट से पराग मोरे ( 230 विजयी ) गोपाल भंगाळे ( 207 पराजित )

5 – तहसिल प्रतिनिधि के रूप मे अमलनेर सीट से अनील पाटिल ( 246 विजयी ) स्मिता वाघ ( 184 पराजित )

6 – भड़गांव सीट से प्रकाश भोसले ( 233 विजयी ) संजीव पाटिल ( 200 पराजित )

7 – भुसावल सीट से शामल झांबरे ( 263 विजयी ) शालिनी ढाके ( 169 पराजित )

8 – बोदवड सीट से मधुकर राणे ( 230 विजयी ) रविंद्र पाटिल ( 216 पराजित )

9 – चालीसगांव सीट से प्रमोद पाटिल ( 247 विजयी ) सुभाष पाटिल ( 188 पराजित )

10 – चोपड़ा सीट से रोहित निकम ( 269 विजयी ) मीरा पाटिल ( 164 पराजित )

11 – धरणगांव सीट से संजय पवार ( 269 विजयी ) वाल्मीक पाटिल ( 167 पराजित )

12 – एरंडोल सीट से दगड़ू चौधरी ( 230 विजयी ) भागचंद जैन ( 205 पराजित )

13 – जलगांव तहसिल सीट से गुलाबराव पाटिल ( 275 विजयी ) मालती महाजन ( 162 पराजित )

14 – जामनेर सीट से गिरीश महाजन (276 विजयी) दिनेश पाटिल (158 पराजित)

15 – मुक्ताई नगर सीट से मंगेश चव्हाण (255 विजयी) मंदाकिनी खडसे (179 पराजित)

16 – पारोला सीट से चिमनराव पाटिल (227 विजयी) सतीष पाटिल (208 पराजित)

17 – रावेर सीट से ठगसेन पाटिल (266 विजयी) जगदीश बढ़े (170 पराजित)

18 – यावल सीट से नितिन चौधरी (260 विजयी) हेमराज चौधरी (168 पराजित)

19 – पाचोरा सीट से दिलीप वाघ निर्विरोध।

करोड़ों रुपयों की जमीन का मालिकाना हक रखने वाली इस संस्था पर वर्चस्व को लेकर मंत्री महाजन और पूर्व मंत्री खडसे के बीच का रोचक संघर्ष जिले को ज्ञात है। इस चुनाव के लिए कुल 441 वोटर्स ने 7 केंद्रों पर वोट किया। दोनों पैनल से कुल 39 प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव निर्णय अधिकारी के रूप में संतोष बिडवाई ने कामकाज संभाला।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.