वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजली अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजली अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर आज पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि का कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित किया गया। सबसे पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगी इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई इसके बाद कार्यालय के अंदर सभागार में इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल और इंदिरा गांधी को याद किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.