दीपावली के महा उत्सव पर डॉक्टर और पत्रकारों ने किया माता लक्ष्मी व गणेश जी की पूजा अर्चना | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

दीपावली के महा उत्सव पर डॉक्टर और पत्रकारों ने किया माता लक्ष्मी व गणेश जी की पूजा अर्चना | New India Times

विकास खण्ड भनवापुर के ग्राम सोहना में दीपावली के दूसरे दिन डॉक्टर, पत्रकार एवं बिजनेसमैन आदि लोगों ने दीपावली पर्व की आराध्य देवी मां लक्ष्मी जी एवं भगवान गणेश जी महाराज की पूजा अर्चना किया। सुख समृद्धि और शांति कायम रखने का स्तुति भी किया। इसी क्रम में डॉक्टर अजय कुमार ने कहा कि दिपावाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजन का विधान है. इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए विधि-विधान से पूजा की जाती है दिपावाली की रात मां लक्ष्मी की विशेष उपासना से सालभर सुख-समृद्धि और धन की कमी नहीं होती है. दिपावाली के दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान श्रीगणेश और भगवान कुबेर की पूजा भी की जाती है अनिवार्य है जिससे धन धान्य में बृद्धि होती है। पूजा आस्था से माता लक्ष्मी जी की कृपा सदैव बनी रहती है। पूजा कार्यक्रम के अवसर पर भक्त आज्ञाराम विश्वकर्मा, डॉक्टर अजय कुमार, डॉक्टर अजय कुमार वरुण, बजरंगी अग्रहरि, रोहित कुमार, रामतेज, आकाश अर्कवंशी, अरुण विश्वकर्मा , मोहित कुमार, संतोष कुमार, त्रिभुवन विश्वकर्मा, शालिक राम, जगराम मौर्य डॉक्टर लाल बहादुर दिलीप राना आदि लोग उपस्थित रहे।

By nit