शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के पेश इमाम सहित एक दर्जन तीर्थ यात्री पवित्र उमरा यात्रा हेतु मक्का मदीना के लिए हुए रवाना | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के पेश इमाम सहित एक दर्जन तीर्थ यात्री पवित्र उमरा यात्रा हेतु मक्का मदीना के लिए हुए रवाना | New India Times

शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के पेश इमाम हज़रत सैयद इकरामुल्लाह बुखारी सहित एक दर्जन तीर्थयात्री पवित्र उमरा यात्रा हेतु मक्का मदीना के लिए रवाना हुए हैं। विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के पेश इमाम तेलंगाना स्टेट के हैदराबाद से अपने एक पुराने मित्र नैमतुल्लाह साहब के साथ हैदराबाद के एक निजी टूर से पवित्र उमरा के लिए रवाना हुए हैं। वहीं पीएचई विभाग बुरहानपुर के सेवानिवृत अधिकारी शकील खान,मोहसिन कुरेशी,अब्दुल हमीद अब्दुल रशीद अचार वाले शहीद सहित लगभग 11 लोग बुरहानपुर के एक निजी टूर के माध्यम से पवित्र उमरा यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। हाजियों की सेवा के लिए काम करने वाली प्राचीन संस्था अंजुमन खुद्दामुल हुज्जाज बुरहानपुर के सरपरस्त एवं शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के मुतवल्ली हज़रत तिलत तमजीद बाबा मियां, ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद मोईन उर्फ़ हाजी मतीन अजमल, पूर्व उपाध्यक्ष ज़िला हज कमिटी रियाज उल हक अंसारी, हज वेलफेयर सोसाइटी के जिलाध्यक्ष हाजी मोहम्मद अली अंसारी दादा, सचिव अब्दुल रजाक सिद्दीकी, इकबाल अंसारी आईना, हाजी अनीस अंसारी सहित इष्ट मित्रों ने पवित्र उमरा यात्रा पर गए तीर्थ यात्रियों की सफल यात्रा की कामना की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article