प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को गृह प्रवेश व कचरा वाहन को हरी झंडी दिखा कर किया गया रवाना | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को गृह प्रवेश व कचरा वाहन को हरी झंडी दिखा कर किया गया रवाना | New India Times

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत धनतेरस के शुभ अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मध्यप्रदेश में 4.51 हजार हितग्राहियों को गृह प्रवेश करवाया गया। ग्राम पंचायत तिरला में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदार मेडा जी द्वारा ग्राम पंचायत तिरला के हितग्राही प्रेम वर्मा व राधेश्याम को घर प्रवेश कराया गया। इसके साथ ही स्वच्छ नगर के लिए कचरा वाहन को नगर के तुलसीराम जी पटेल द्वारा हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेडा, विश्वास पांडेय, जनपद पंचायत अध्यक्ष सीताराम सिंगार, सरपंच श्रीमती आरती पटेल, उपसरपंच बालकृष्ण पाटीदार, महेश रावला, सचिव कमल मुकाती, सहायक सचिव बालकृष्ण वसुनिया, राजेश जैन, उदित पाल सिंह, राहुल जायसवाल, श्याम बाबा, गोपाल पाटीदार आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article