मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर की गतिविधियों के तहत संचालित जनजातीय संवर्द्धन सप्ताह, पंच ज एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम का पैरा लीगल वॉलिंटियर्स श्रीमती एवं श्री भूपेंद्र जूनागढ़ (अधिवक्ता) की जोड़ी एवं अधिवक्ता राहुल चौधरी सहित तिकड़ी ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम खडकोद, जैनाबाद व आसपास के क्षेत्र में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं का प्रचार प्रसार एवं पौधारोपण किया तथा इन अभियानों के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक कर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर खडकोद सरपंच व जनपद अध्यक्ष श्री प्रमोद जी पाटील आदि ने उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया।
