मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जनपद पंचायत कार्यालय जुन्नारदेव के सभा कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक एसडीएम एमआर धुर्वे की अध्यक्षता में रखी गई. इस बार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व उत्साह पूर्वक मनाया जाने के संबंध में रूपरेखा तैयार की गई साथ ही 10 तारीख को 3:00 बजे से नंदलाल स्कूल से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जो के अंबेडकर चौक मुखर्जी चौक गांधी चौक होते हुए थाने में पहुंचकर समापन होगा. घरों में 24 घंटे रहेगा तिरंगा जोकि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक निजी आवास एवं प्रतिष्ठानों में फहराया जाएगा. नगर पालिका को उचित व्यवस्था बनाने की निर्देशित किया गया विजय स्तंभ चौक पर 9:00 बजे झंडा वंदन मौका तिथि जनपद अध्यक्ष लहराया जाएगा। इसी दौरान एसडीएम एमआर धुर्वे तहसीलदार रेखा देशमुख एसडीओपी के के अवस्थी थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष नेता का सहित अन्य लोग बड़ी तादाद में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई।
