अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के थाना एम.पी. नगर की पुलिस ने ज्योति काम्पलेक्स में कई ऐसे मोबाइल शॉप पर छापा मारा है जो एप्पल मोबाईल फोन के नकली प्रोडक्ट बेचने का काम कर रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 06.06.2022 को फरियादी विशाल सिंह जडेजा ग्रिफिन इंटेलिच्वल प्रापर्टी सर्विस प्रा.लि. के प्राधिकृत व्यक्ति ने सूचना दी कि ज्योति काम्पलेक्स में बनी मोबाईल दुकानों में एप्पल कंपनी के नकली प्रोडक्टर बिक रहे है। तत्काल मौके पर पुलिस ने पुण्टर को भेजकर एक दुकान से एप्पल का एयर पॉड और एप्पल का बैक कवर खरीदवाया जो कि नकली निकला। जिससे यह स्पष्ट हुआ कि कंपनी के नाम पर दुकानदार एप्पल मोबाईल कंपनी के नकली प्रोडक्ट बेच रहे थे। एम.पी. नगर की पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुऐ ज्योति टॉकिज काम्पलेक्स में स्थित
1.भवानी मोबाईल शॉप से 400 वैक कवर, 02 एडॉप्टर ,
2.मोबाईल अड्डा – 377 वैक कवर, 06 एडॉप्टर , 05 चार्जर
3.शिवम मोबाईल – 120 वैक कवर, 2 एयर पॉड
4 लिटिल मोबाईल ,173 वैक कवर
कुल 1070 नकली प्रोडक्ट बरामद किया जिसकी कीमत लगभग 4,50,000/- रूपये है।आरोपी दुकानदारों के विरुद्ध थाना एम.पी. नगर में कॉपी राईट एक्ट 1957 की धारा 65,63 के तहत कायम कर विवेचना की जा रही है। आगे भी अन्य नकली सामान बेचने वालों पर कार्यवाही संभव है। वहीं थाना एमपीनगर के थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर अरजरिया, उनि केशांत शर्मा, सउनि चन्द्रपाल सिंह बघेल, प्रआर. लीलाधर की मुख्य भूमिका रही।
