माइक्रो मैनेजमेंट के आधार पर जिला पंचायत, जनपद पंचायत, सरपंच के लिए समर्थित उम्मीदवार उतार रही है भाजपा: निलेश जूनागढ़े. जिला पंचायत की 10 सीटों पर भाजपा ने तय किए नाम, भाजपा कार्यालय से तिलक लगाकर, दही, गुड़, मिठाई खिलाकर नामांकन के लिए किया रवाना | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

माइक्रो मैनेजमेंट के आधार पर जिला पंचायत, जनपद पंचायत, सरपंच के लिए समर्थित उम्मीदवार उतार रही है भाजपा: निलेश जूनागढ़े. जिला पंचायत की 10 सीटों पर भाजपा ने तय किए नाम, भाजपा कार्यालय से तिलक लगाकर, दही, गुड़, मिठाई खिलाकर नामांकन के लिए किया रवाना | New India Times

भाजपा पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव माइक्रो मैनेजमेंट के आधार पर लड़ने जा रही है। इसके लिए जीतने वाले उम्मीदवारों की पूरी तरह छानबीन कर उन्हें मैदान में उतारने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ जिला पंचायत के 10 वार्डों में खड़े किए गए उम्मीदवारों के चयन के रूप में सामने आया। भाजपा ने 10 वार्डों के लिए आमजन सहमति से पार्टी समर्थित प्रत्याशी मैदान में उतारे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि सोमवार को जिला पंचायत के सभी समर्थित प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करने से पहले भाजपा कार्यालय आमंत्रित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे ने कहा प्रत्याशी चयन को लेकर आपसी सहमति से नाम तय किए गए। 10 उम्मीदवारों को भाजपा कार्यालय में सोमवार सुबह बुलाया गया। इसके अलावा अन्य नेता, पदाधिकारियों और दावेदारों को भी बुलाया गया। जिन्हें पार्टी ने अभी चुनाव में नहीं उतारा, उनसे चर्चा की गई। संगठन में जुड़कर साथ रहने को कहा। भाजपा एक परिवार की तरह है, जो लोग विरोध कर रहे हैं, उन्हें भी साथ लेकर चुनाव लड़ा जाएगा।

माइक्रो मैनेजमेंट के आधार पर जिला पंचायत, जनपद पंचायत, सरपंच के लिए समर्थित उम्मीदवार उतार रही है भाजपा: निलेश जूनागढ़े. जिला पंचायत की 10 सीटों पर भाजपा ने तय किए नाम, भाजपा कार्यालय से तिलक लगाकर, दही, गुड़, मिठाई खिलाकर नामांकन के लिए किया रवाना | New India Times

श्री लधवे ने कहा आज कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है, हो सकता है आने वाले समय में वही भविष्य का बड़ा नेता हो। पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव के संदर्भ में कहा टिकट के लिए दावेदारी, प्रयास सभी करते हैं। लेकिन मिलता किसी एक कार्यकर्ता को है, तो ऐंसे में हमें पार्टी के लिए काम करते हुए उस कार्यकर्ता की जीत सुनिश्चित कराना है। श्री लधवे ने कहा कि उन्हें जहां भी जो जिम्मेदारी मिली है उसे निष्ठा पूर्वक निभाया है और अभी भी निभा रहे हैं। इससे भले ही कुछ ना मिले लेकिन कार्यकर्ता होने के नाते आत्म संतुष्टि मिलती है कि हमने अपना काम पूरी जिम्मेदारी एवं ईमानदारी से किया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनीस ने भाजपा कार्यालय से सभी प्रत्याशियों को तिलक लगाकर, दही, गुड़, मिठाई खिलाकर किया नामांकन के लिए कलेक्टर कार्यालय रवाना किया। नामांकन दाखिल करने भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे सहित भाजपा नेता पहुंचे। जिला पंचायत सदस्य के लिए कलेक्टर को पर्चा सौपा।इस दौरान पूर्व विधायक श्री रामदास शिवहरे, पूर्व महापौर श्री अनिलभाऊ भोसले, पूर्व निगम अध्यक्ष श्री मनोज तारवाला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री दिलीप श्रॉफ, श्री राजाराम पाटीदार, जिला महामंत्री डॉ. श्री मनोज माने, श्री मुकेश शाह सहित भाजपा नेता मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी
वार्ड क्र. 1 से श्रीमति तुलाबाई गोविंद बर्डे अ.ज.जा महिला, वार्ड क्र. 2 श्री दीपक देवीसिंह सोलंकी अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्र. 3. श्री गजानन महाजन अनारक्षित मुक्त, 4 से श्री अश्विन रामदास शिवहरे अनारक्षित मुक्त, 5 से श्रीमति भावना किशोर पाटिल अनारक्षित महिला, 6 से श्रीमति डॉ. कविता अरुण सूर्यवंशी अ.जा महिला, 7 से श्रीमति रामकलीबाई किसन धान्डे अ.ज.जा महिला, 8 से श्री मनमोहन पटेल अ.ज.जा मुक्त, 9 से श्रीमति ललिताबाई गजराज राठोर अनारक्षित महिला, 10 से श्री अशोक सालीकराम पटेल अ.ज.जा मुक्त को भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी बनाया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article