साहूकार के घर से धुले पुलिस ने दस करोड़ रूपये किया जब्त | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

साहूकार के घर से धुले पुलिस ने दस करोड़ रूपये किया जब्त | New India Times

धुलिया पुलिस ने अवैध साहूकार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके शिरपुर पीपल्स के लॉकर में छापा मार कर पांच करोड रुपयों नकद, और करीब पांच करोड़ रुपये की नकदी समेत दस करोड़ 73 हजार रुपये की धनराशि पुलिस ने जब्त किया है। इस तरह की जानकारी पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार पाटील ने शुक्रवार की देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है।

गौरतलब हो कि बीमा एजंट राजेंद्र बंब के खिलाफ अवैध साहूकारी की शिकायत प्राप्त होने पर सायबर क्राइम पुलिस ने संदिग्ध बंब के आवास और बैंक लॉकर में छापा मारकर करीब चार करोड़ की संपत्ति गुरुवार को भी जब्त की गई. जिस में साधे स्टैंप पेपर साथ ही कोरे चेक पुलिस मिले हैं. उसके बाद उसी साहूकार के जलगांव पीपल्स बैंक के लॉकर की जांच करने पर लाकर से भी करीब 2 करोड से अधिक नकदी और 19 लाख से अधिक की कीमत का सोना जलगांव पीपल्स बैंक के लॉकर से पुलिस ने जब्त किया है. इस साहूकार के आज शिरपूर पीपल्स बैंक के लॉकर की जांच की है. जलगांव और शिरपुर पीपल्स बैंक के लॉकर से और साहूकार के घर से मिले खरीदी पत्र के दस्तावेज की भी सखोल जांच पुलिस प्रशासन की ओर से की जा रही है. इस खरीदी खत के दस्तावेजों में यदि सरकारी कर्ज आवंटन के लिए पीडितों की जमीन जब्त की गई पाई गई तो यह जमीन और संपत्ती पुलिस प्रशासन की ओर से जब्त कर ली जाएगी और साहूकार पर कडी कार्रवाई होने का संभावना है. आझाद नगर पुलिस थाना में इस आरोपी पर गुन्हा दाखिल किया गया है. आरोपी साहूकार को धूलिया पुलिस ने गिरफतार कर लिया है. संबंधित साहूकार की जांच में उसने जिन कर्जदार की जमीन या संपत्ती जब्त की है एैसे लोग तुरंत पुलिस से संपर्क करें ऐसा आ धुलिया पुलिस अधीक्षक प्रवीणकुमार पाटील ने कर्जदारों से किया है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article