संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ द्वारा गुरु की तर्ज पर अतिथि शिक्षकों की अलग से विभागीय परीक्षा लेकर नियमित किये जाने की उठाई गई मांग | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (मप्र), NIT:

संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ द्वारा गुरु की तर्ज पर अतिथि शिक्षकों की अलग से विभागीय परीक्षा लेकर नियमित किये जाने की उठाई गई मांग | New India Times

अतिथि शिक्षक संघ धार द्वारा आज मिलन महल धार में आयोजित कार्यक्रम में माननीय श्री रमेशचंद्र शर्मा चेयरमैन कर्मचारी कल्याण प्रकोष्ठ म. प्र. के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा कर अवगत कराया कि म. प्र. के शासकीय विद्यालययों में अतिथि शिक्षक विगत कई वर्षो से अल्प मानदेय पर कार्यरत है वह अपनी सेवा देते आ रहे है तथा अपने भविष्य और स्थायित्व रोजगार को लेकर चिंतित है। महोदय से करबध्द निवेदन किया गया कि अन्य राज्यों की तरह मध्यप्रदेश के शासकीय विद्यालययों में कार्यरत अतिथि शिक्षको को स्थाई रोजगार सुनिश्चित करने की मांग रखी गई है व गुरू जी की तर्ज पर अलग से विभागीय परीक्षा लेकर नियमित किया जाए। इस के साथ ही अतिथि शिक्षको का मानदेय में वृद्धि की जाये व 12 माह का कार्यकाल किया जाये। इस कार्यक्रम मे उपस्थित माननीय श्री राजेश जी अग्रवाल उपाध्यक्ष नागरिक आपूर्ति निगम राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त महोदय को जिला संगठन मंत्री सचिन प्रजापत व जिला अध्यक्ष लाखन चन्देल द्वारा मांगो को प्रमुखता से रखी और अवगत कराया गया। चेयरमैन कर्मचारी कल्याण प्रकोष्ठ म. प्र रमेशचंद्र शर्मा ने आश्वासन दिया कि आपकी बात माननीय मुख्यमंत्री महोदय से करूंगा और आपकी मांगो को पूर्ण करने का प्रयास किया जायेगा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष लाखन चंदेल, जिला संगठन मंत्री सचिन प्रजापत, नालछा ब्लॉक अध्यक्ष जाधव वर्मा, बदनावर ब्लॉक अध्यक्ष गोवर्धन सिंह सिसौदिया, अरविंद सिंह राठौर, सुभाष प्रजापति, झाबूआ जिले के कमलसिंह डाकिया, अजय मांडलिक, नईम शेख, संदीप पटेल, संजय सेन, सोहन मावी , दिलीप कटारे आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.