कांग्रेसी नेता मोहम्मद शावर ने गोविंद पूरा इंडस्ट्री गेट के कार्यालय पर बिजली प्रबंधक को एक ज्ञापन सौंप कर की समस्या के निराकरण की मांग | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कांग्रेसी नेता मोहम्मद शावर ने गोविंद पूरा इंडस्ट्री गेट के कार्यालय पर बिजली प्रबंधक को एक ज्ञापन सौंप कर की समस्या के निराकरण की मांग | New India Times

राजधानी भोपाल के वार्ड 41 में बिजली कटौती से एक तरफ रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर भारी भरकम बिजली बिल ने और अधिक उनकी मुसीबते बढ़ा दी हैं।इन्हीं परेशानियों को देखते हुऐ वार्ड 41 के कांग्रेसी नेता मोहम्मद शावर ने गोविंद पूरा इंडस्ट्री गेट के कार्यालय पर बिजली प्रबंधक को एक ज्ञापन सौंप कर समस्या के निराकरण की मांग की है।
उनका कहना है कि बाग फरहत अफज़ा सिकन्दर कुली हाता मनकशा मोहल्ले में प्रात कालीन 9:00 से 1:00 तक हर कभी बगैर किसी सूचना के विद्युत व्यवस्था बंद कर दी जाती है। इस संबंध में समय-समय पर शिकायत की जाती है पर कोई उचित कार्यवाही नहीं की जा रही है। उनका कहना है कि स्थानीय लोगों को सुबह सुबह पीने का पानी भरना रहता है ऐसे में लाइट कट जाने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है ।
मोहम्मद शावर का कहना है यदि 7 दिन में व्यवस्था एवं त्रुटि सुधारी नहीं जाती है तो मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा उग्र आंदोलन कर ऊर्जा मंत्री एवं महाप्रबंधक के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर
मो शावर वार्ड अध्यक्ष 41 शानू खान वार्ड 44 सैयद जुबेर अली रज़्ज़ाक खान वार्ड 71 नईम खान जिला उपाध्यक्ष अलमास अली जिला सचिव शानू शहजाद जिला सचिव आसिफ खान वार्ड अध्यक्ष 41 पिछड़ा वर्ग अंकित साहू रफ़ीक खान आदिल कुरैशी राशिद खान अरुण सक्सेना सचिन यादव राजा जावेद मो हुमेर नदीम खान आरिफ़ खान आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.