मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना के लिए जिला कलेक्टर द्वारा 13 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना के लिए जिला कलेक्टर द्वारा 13 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना | New India Times

कलेक्टर सोमेश मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन एवं अपर कलेक्टर जे.एस. बघेल के द्वारा कलेक्टर कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना के अंतर्गत 13 वाहनों को कलस्टर स्तर पर खाद्यान वितरण हेतु भेजे जाने के लिए हरी झंडी देकर रवाना किया।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत सम्मिलित पात्र परिवारों को खाद्यान्न, शक्कर, नमक का वितरण उचित मूल्य दुकानों से प्रतिमाह किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत स्तर पर उचित मूल्य दुकान संचालित करने का प्रावधान होने से दुकान के मुख्यालय ग्राम को छोडकर शेष आश्रित ग्रामों के पात्र परिवारों को परिवहन के सुगम साधन न होने के कारण अधिक दूरी तय करना पडती है।

मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना के लिए जिला कलेक्टर द्वारा 13 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना | New India Times

दिव्यांग, वृद्ध, केवल महिलाओं एवं बच्चों का परिवार, शारीरिक रूप से असक्षम व्यक्ति को दुकान से राशन सामग्री प्राप्त करने में कठिनाई उत्पन्न होती है एवं गरीब परिवारों को मजदूरी का नुकसान भी होता है।

इन तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए, राज्य शासन द्वारा गरीब आदिवासी परिवारों की सुविधा के लिए प्रदेश के 20 जिलों के 89 आदिवासी विकासखंडों की उचित मूल्य दुकानों के आश्रित ग्रामों के पात्र परिवारों को उनके ही ग्राम में राशन सामग्री वितरण की व्यवस्था की है।

झाबुआ जिले में समस्त 6 विकासखण्डों में 32 सेक्टरों का चयन कर वही के बेरोजगार आदिवासी युवकों के माध्यम से खाद्यान्न का ग्रामवार परिवहन कराया जाएगा, इस हेतु राज्य शासन द्वारा उन्हें अपनी गारंटी पर बैंक से आसान किश्तों में ऋण उपलब्ध कराकर परिवहन हेतु वाहन प्रदान किये जा रहे है।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी.एस.ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ एल.एन.गर्ग, खाद्य विभाग से कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी संजय पाटिल एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आशिष आजाद उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article