सर्वधर्म प्रार्थना सभा कर लिया गया नशा मुक्त भारत का संकल्प | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, कानपुर/फतेहपुर (यूपी), NIT:

सर्वधर्म प्रार्थना सभा कर लिया गया नशा मुक्त भारत का संकल्प | New India Times

शहीद दिवस के परिप्रेक्ष्य में सर्वधर्म प्रार्थना सभा कर नशा मुक्त भारत का संकल्प शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सभी भारतीयों को लेना राष्ट्रीय धर्म बनाना होगा, उपरोक्त बात नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के सहयोग से नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशलका के तहत बापू की पुण्यतिथि के अवसर पर मनाए जा रहे शहीदी दिवस के परिपेक्ष्य में मालवा ब्लॉक फतेहपुर में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा के बाद अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्त अभियान के प्रमुख व आंदोलन के ब्रांड एंबेसडर योग गुरु ज्योति बाबा ने कही. ज्योति बाबा ने कहा कि बापू के आदर्शो में सत्य के प्रति प्रेम हो सुंदरता को खोजने की ललक और बुराई से दूर रहने की सदिच्छा होना चाहिए जब हम अपने लोगों पर राज करने की मंशा से दौलत बटोरने के इरादे से सत्ता की छीना झपटी करते हैं या जीवन को अधिक दुखद बनाने के लिए सत्ता चाहते हैं तो इसका मतलब हमने मानव जीवन और सभ्यता की गरिमा खो दी है. ज्योति बाबा ने आगे कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में हम भूखे नंगे पिछड़े व दलितों के हक की आवाज बनकर बीमारी और गंदगी और नशा से मुक्ति दिलाने का संकल्प लें. मानवाधिकारवादी गीता पाल व प्रदेश संयोजिका अंजू सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश काल से परे ईश्वरी सत्य के सिद्धांतों का प्रतिपादन किया और बताया कि अपने पास खड़े मनुष्य से प्रेम करना ही वह एकमात्र रास्ता है. सर्वधर्म प्रार्थना सभा कार्यक्रम का संयोजन ज्ञान प्रकाश तिवारी व धन्यवाद सुशील बाजपेई ने दिया. इस मौके पर प्रियंका बाजपेई, आकांक्षा अवस्थी, शिव किशोर, प्रेम शंकर बाजपेई आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article