केवाईसी एवं बैंक अकाउन्ट अपडेट करने वालों से रहें सावधान, कभी भी हो सकते हैं आप ठगी का शिकार | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

केवाईसी एवं बैंक अकाउन्ट अपडेट करने वालों से रहें सावधान, कभी भी हो सकते हैं आप ठगी का शिकार | New India Times

सायबर क्राइम ब्रांच भोपाल ने एडवायजरी जारी करते हुऐ कहा है कि केवाईसी एवं बैंक अकाउन्ट अपडेट करने के नाम पर ठगी करने वालों से सावधान रहें। सायबर अपराधियों द्वारा फ्रॉड का नया तरीका निकाला गया है जिसमें अपराधियों द्वारा आम नागरिकों को बैंक अकांउट में रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर बंद हो जाने का बोलकर KYC अथवा बैंक अकांउट की जानकारी अपडेट कराई जाने के लिए गोपनीय जानकारी जैसे आधार कार्ड नम्बर ATM कार्ड नम्बर, CVV नम्बर, जन्मतिथि आदि पूछी जा रही है। Quick support, team viewer, any desk डाउनलोड करवाकर गोपनीय जानकारी प्राप्त की जाती है साथ ही रिमोट एक्सेस एप जैसे नागरिकों से उनके मोबाईल पर तथा तत्काल ही अपराधियों द्वारा बैंक खाता में उपलब्ध जमा पूँजी व फिक्स डिपॉजिट आदि के रूपये फ्राड खाता में ट्रांसफर कर लिए जाते हैं। इस प्रकार के ठगी से बचने के लिए निम्न बातों का ध्यान रखें

  • 1. गोपनीय जानकारी जैसे आधार नम्बर, जन्म तिथि, बैंक में रजिस्टर्ड नम्बर, एटीएम कार्ड नम्बर, वैधता दिनांक आदि
    किसी भी अपरिचित से साझा न करें और ना ही (one time password) शेयर करें। किसी अपरिचित के कहने पर रिमोट एक्सेस एप जैसे Quick support team viewer, any desk etc. एप डाउनलोड न करें। किसी अपरिचित द्वारा Phone Pay, Paytm आदि वॉलेट से Money रिसीव करने के लिए link या QR code आए तो link open न करें या QR code स्कैन न करें। सचेत रहें, ध्यान रखें बैंक तथा दूरसंचार कंपनियाँ (मोबाईल) KYC अपडेट करने के लिए कोई भी गोपनीय जानकारी फोन से प्राप्त नहीं करती हैं। इस प्रकार की धोखाधड़ी होने पर सायबर क्राइम भोपाल के निम्न नम्बरों पर 9479990636, 0755-2920664 तुरन्त कॉल कर सूचित करें.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.