घास से भरी ट्रैक्टर ट्राली में लगी अचानक आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बचा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

New India Times

सूखी घास से भरे ट्रैक्टर ट्राली में अचानक आग लग गई। ट्रैक्टर ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। तिलमिलाति धूप में दोपहर 12 बजे के करीब सूखी घास से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली में अचानक आग लग गई। आजाद नगर के मुख्य मार्ग से समोई ट्रैक्टर ट्रॉली सूखी घास भरकर गुजर रहा था तो अचानक आग की लपटे घास में देखी गई।

घास से भरी ट्रैक्टर ट्राली में लगी अचानक आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बचा | New India Times

वह तो गनीमत यह रही की आजाद नगर के मुख्य मार्ग से बहार की ओर आते हुए आग लगी अगर यही आग मुख्य मार्ग बाजार में लगी होती तो कई जनहानि हो सकती थी। बाजार से बाहर की ओर निकलते हुए ट्रैक्टर ट्राली में जब ड्राइवर ने आग देखी तो ट्रैक्टर की स्पीड बढ़ाते हुए कुछ ही दुरी पर दिखाई दिये खुले मैदान में अपनी सूझबूझ से ट्रैक्टर ड्राइवर ने जलती हुई घास को हाइड्रोलिक कर गिरा दिया। घास में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका। ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.