नियम विरुद्ध ट्रांसफर करने के विरोध में काला फीता बांधकर जताया गया विरोध | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नियम विरुद्ध ट्रांसफर करने के विरोध में काला फीता बांधकर जताया गया विरोध | New India Times

एनआरएमयूं शाहजहांपुर शाखा द्वारा मुरादाबाद मण्डल के विभिन्न स्टेशन पर कार्यरत सिंग्नल विभाग में तथा टी आर डी विभाग के कर्मचारियों के नियम विरुद्ध ट्रांसफर करने के विरोध में काला फीता बांधकर काला दिवस मनाया गया।
शाखा सचिव शिव कुमार सक्सेना के नेतृत्व में रेलवे के सभी विभागों में कार्यरत सभी रेल कर्मचारियों द्वारा कार्यस्थल पर काला फीता बांधकर रेल प्रशासन की अनैतिक स्थानान्तरण नीति का विरोध किया गया।
तथा इस मौके पर शायक मंडल मंत्री नरेंद्र त्यागी ने ने कहा की यदि अनैतिक स्थानांतरण को रद्द नहीं किया गया तो एक बड़े स्तर पर पूरे मण्डल में एक बड़ा आंदोलन करने के लिए नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन बाध्य होगी।
इस काले दिवस के दिन शाखा अध्यक्ष रामोतार शर्मा ने कहा की शाहजहांपुर शाखा हमेशा हर आंदोलन में आगे रहती है मुख्य रूप से अरविंद, अजय, मिलन, सुनील, रानू, राहुल, स्वरूप सैनी, धनजयजितेंद्र, वीरपाल, गुलफाम, अशोक, संजय यादव, प्रमोद, राधेश्याम, राजीव, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

By nit