रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

तमिलनाडु में 8 दिसंबर बुधवार को एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सशस्त्र बलों के जवानों के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ।
जनरल रावत ने असाधारण साहस और लगन से देश की सेवा की थी। पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में उन्होंने हमारे सशस्त्र बलों की संयुक्तता की योजना तैयार की थी। इस हादसे में अपनों को खोने वालों के परिवारों के प्रति हमारी संवेदना है।
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। जिनका वर्तमान में सैन्य अस्पताल, वेलिंगटन में इलाज चल रहा है।
दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले सीडीएस बिपिन रावत का कहना था कि पहली गोली हमारी नहीं होगी पर उसके बाद हम गोलियों की गिनती भी नहीं करेंगे. विपिन रावत एवं समस्त पुण्य आत्माओं को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमट (जैन) प्रदेश प्रभारी कीर्तिश जैन, पत्रकार रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, अली असगर बोहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहनलाल पाटीदार, सुमित्रा मेड़ा, गायत्री सेन, रेखा भूरिया, गोपाल विश्वकर्मा, गोपाल चोयाल, नमन पालरेचा, योगेश लोहार, न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ (राष्ट्रीय), संजय व्यास, हरीश राठौड़, रमेश सोलंकी, आनंद सोलंकी,चंद्र शेखर राठौर, शुभम कोटडिया, राकेश लछेटा, समाजसेवी संस्था हेमेंद्र जोशी, मनोहर सिंह सेमलिया, राजेंद्र मिस्त्री, अरिवंद राठौर, प्रकाश राठौड़ एवं राजनीतिक दलों से सांसद प्रतिनिधि राजेश कांसवा, जितेंद्र राठौड़, दुर्गा पडियार आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
