दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान स्थित दैनिक भास्कर के दफ्तरों पर आयकर विभाग के छापेमारी के मुद्दे को लेकर संसद में हुआ जमकर हंगामा, मीडिया को डराने का मोदी सरकार पर लगा आरोप | New India Times

हिमांशु सक्सेना, भोपाल/नई दिल्ली, NIT:

दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान स्थित दैनिक भास्कर के दफ्तरों पर आयकर विभाग के छापेमारी के मुद्दे को लेकर संसद में हुआ जमकर हंगामा, मीडिया को डराने का मोदी सरकार पर लगा आरोप | New India Times

मानसून सत्र में भास्कर ग्रुप पर सरकारी दबिश का मुद्दा विपक्ष ने जोर-शोर से उठाया है। विपक्षी सदस्यों ने राज्यसभा में भास्कर ग्रुप पर इनकम टैक्स विभाग के छापों का विरोध किया और नारेबाजी की। इसके बाद सदन दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया। लोकसभा में भी हंगामा हुआ, यहां फोन टैपिंग और जासूसी का मुद्दा भी उठा। लोकसभा को भी 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया है।

दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान स्थित दैनिक भास्कर के दफ्तरों पर आयकर विभाग के छापेमारी के मुद्दे को लेकर संसद में हुआ जमकर हंगामा, मीडिया को डराने का मोदी सरकार पर लगा आरोप | New India Times

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देश के सामने सरकारी मिसमैनेजमेंट की असल तस्वीर रखने वाले दैनिक भास्कर ग्रुप के कई दफ्तरों पर गुरुवार तड़के इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है। विभाग की टीमें दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान स्थित दफ्तरों पर पहुंची है और कार्रवाई जारी है।

कांग्रेस बोली- सच को निर्भीकता से उजागर कर रहे मीडिया समूह को दबाने की कोशिश

भास्कर ग्रुप पर दबिश के बाद कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि ये देश के सच को निर्भीकता से उजागर कर रहे मीडिया समूह को दबाने की कोशिश है। उधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि छापे मीडिया को डराने का प्रयास हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.