सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरी कहानी, मेरी योजना, मेरा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरी कहानी, मेरी योजना, मेरा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

आज दिनांक 28/09/2026 को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरी कहानी, मेरी योजना, मेरा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर ऊकाला, परियोजना तिरला में किया गया। श्रीमान जिला अधिकारी महोदय श्री रामनिवास बूधोनियाजी एवं परियोजना अधिकारी श्री सत्यनारायण मकवाना जी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जनपद प्रतिनिधि श्री रूपसिंह बामनिया एवं ऊकाला पंचायत सरपंच श्री सरदार सिंह भूरिया जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में श्री कालू जी राठौर द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया तथा फूलों के हार पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक श्रीमती अभिलाषा खराड़ी द्वारा बताया गया कि अब महिलाएं अपनी कहानी बताएंगी। महिलाओं द्वारा अपनी कहानियां साझा की गईं। लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत महिलाओं को मिली राशि का किस प्रकार उपयोग किया गया, इसकी जानकारी दी गई। बालिकाओं द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत मिलने वाली छात्रवृत्ति का किस प्रकार उपयोग किया गया, यह भी बताया गया।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत प्रथम गर्भावस्था के दौरान ₹5,000 एवं द्वितीय संतान बालिका होने पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2.0 के अंतर्गत ₹6,000 की राशि मिलने की जानकारी दी गई। पोषण माह के अंतर्गत पौष्टिक आहार के बारे में बताया गया तथा बच्चों को अंकुरित अनाज खिलाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सरपंच साहब द्वारा सभी महिलाओं एवं बच्चों को नाश्ता कराया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। अंत में सरपंच साहब एवं जनपद प्रतिनिधि का कार्यकर्ताओं द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.