सीएसएमटी मुंबई-हजरत निजामुद्दीन राजधानी स्पेशल ट्रेन सेवा बहाल | New India Times

लियाकत शाह, जलगांव/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

सीएसएमटी मुंबई-हजरत निजामुद्दीन राजधानी स्पेशल ट्रेन सेवा बहाल | New India Times

रेलवे ने सप्ताह में 4 दिन चल रही ट्रेन संख्या 01221/ 01222 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई -हजरत निजामुद्दीन राजधानी स्पेशल की सेवा बहाल कर दिनाक 1.7.2021 से फिर से प्रतिदिन करने का निर्णय लिया है. 01221 सीएसएमटी मुंबई-हजरत निजामुद्दीन राजधानी स्पेशल अब दिनांक 1.7.2021 से अगले आदेश मिलने तक प्रतिदिन चलेगी. 01222 हजरत निजामुद्दीन- सीएसएमटी मुंबई राजधानी स्पेशल अब दिनांक 2.7.2021 से अगले आदेश मिलने तक प्रतिदिन चलेगी. आरक्षण: राजधानी स्पेशल ट्रेन नंबर 01221 की विस्तारित फ्रीक्वेंसी के लिए बुकिंग पहले से ही सभी पीआरएस केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू हो चुकी है. केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही इस स्पेशल ट्रेन में चढ़ने की अनुमति है. बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य पर सभी मानदंडों, कोविड19 से संबंधित एसओपी का पालन करने की सलाह दी जाती है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article