ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले ऑटो चालक उमर खान को डीआईजी इरशाद वली ने प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले ऑटो चालक उमर खान को डीआईजी इरशाद वली ने प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित | New India Times

ज़िम्मेदार नागरिक का दायित्व निभाकर ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले ऑटो चालक उमर खान को आज डीआईजी इरशाद वली द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। आप को बता दें कि ऑटो चालक उमर खान पीर गेट क्षेत्र में ऑटो का संचालन करते हैं, 26 जून 2021 को चौक बाजार क्षेत्र में 2 महिलाओं को लेकर बाजार आए थे, जिनका पर्स ऑटो में छूट गया था। उक्त ऑटो चालक उमर खान द्वारा पर्स को पुलिस सहायता केंद्र पीर गेट पर पुलिस के सुपुर्द किया गया था, जिसमें करीब ₹1,50,000/- के आभूषण एवं ₹4000 नगदी रखे हुए थे। कोतवाली पुलिस द्वारा महिला को ढूंढकर नगदी व आभूषण उन्हें सुपुर्द कर दिये थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article