एसबीआई की मुख्य शाखा की सीढ़ियों में दौड़ा करेंट, महिला खाताधारक शाक लगने से हुई घायल | New India Times

वी. के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

एसबीआई की मुख्य शाखा की सीढ़ियों में दौड़ा करेंट, महिला खाताधारक शाक लगने से हुई घायल | New India Times

स्टेट बैंक आफ इंडिया की मुख्य शाखा में एसएसबी जवान की माता को करंट का जोरदार झटका लग गया जिससे वह घायल हो गईं जिनको इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। एसबीआई की मुख्य शाखा के बाहर सीढ़ियों में दौड़े करंट से ग्राहक की जान उस समय बाल बाल बच गई जब वह अपना भुगतान लेने के लिए बैंक गई हुई थी। वह सीढ़ी पकड़कर आगे जाने की कोशिश की लेकिन सीढ़ियों में करंट दौड़ रहा था जिससे उनको जोरदार करंट लगा और वह गिर कर घायल हो गईं जिनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनांक 28 जून 2021 को भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा लखीमपुर खीरी की जीने की स्टील सीढ़ियों में करंट दौड़ने के कारण खाताधारक श्रीमती शकुंतला सक्सेना निवासी ग्राम महेवागंज को बहुत तेज करंट लगा और वह स्टील सीडी पर से नीचे गिरी और उनके सिर में और दोनों हाथों में काफी चोटआई है। वह अपने मृत पति का खाता अपने नाम स्थानांतरण कराने हेतु बैंक गई हुई थीं। लोगों का आरोप है कि भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक की घोर लापरवाही की वजह से वहां पर आए हुए खातेदारों की जान पर बनी हुई है और इस तरह की लापरवाही से और भी कई खाताधारकों की जान जा सकती है। सबसे खास बात तो यह है कि पीड़ित को करंट लगने के बाद शाखा का कोई भी कर्मचारी अस्पताल पहुंचाने तक नहीं गया जबकि अस्पताल वहां से सिर्फ 100 से 200 मीटर की दूरी पर है, शाखा प्रबंधक की मानवता बिल्कुल मर चुकी है। उपभोक्ताओं ने जिला अधिकारी लखीमपुर से मांग की है कि वह इस लापरवाही के बाबत शाखा प्रबंधक पर आवश्यक कार्रवाई करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article