भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर आज कोविड वैक्सीन का पहला टीका लगवाया, भारत में निर्मित यह कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है, मुझे हमारे देश के वैज्ञानिकों पर गर्व है: विपिन बिंदवारी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर आज कोविड वैक्सीन का पहला टीका लगवाया, भारत में निर्मित यह कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है, मुझे हमारे देश के वैज्ञानिकों पर गर्व है: विपिन बिंदवारी | New India Times

युवाओं में वैक्सीन को लेकर खासा उत्साह लगा रहा है. वह वैक्सीन खुद भी लगवा रहे हैं और दूसरों को भी प्रेरित कर रहे हैं. इसी उत्साह में आज जुन्नारदेव के वैक्सीन सेंटर में विपिन बिंदवारी जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी भा.ज.यु.मो. ने भी वैक्सीन लगवाई और सभी को जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि आप भी वैक्सीन से डरे नहीं, प्राथमिकता क्रम से अपनी बारी आने पर कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवाएं। कोरोना के कारण देश आज भयावह दौर से गुज़र रहा है, ऐसे में हमारी थोड़ी सी लापरवाही भी बहुत भारी पड़ सकती है, इसलिए सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करें. मैं 18+ के सभी युवा साथियों से निवेदन करता हूँ की आप सभी आज ही अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद टीकाकरण करवा कर “कोरोना मुक्त भारत” की मुहिम में सहयोग करते हुए स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

कोरोना हारेगा भारत जीतेगा….

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article