राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी तहसील के ग्राम बोरिया में आदिवासियों के प्रकृतिपूजक, आराध्य देव बड़ादेव ठाना (मंदिर) का निर्माण आदिवासियों के द्वारा कराया जा रहा है। ग्राम में आसपास के ग्रामीण अंचलो से आदिवासी अपने आराध्य देव के मंदिर निर्माण में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं व सहयोग कर रहे हैं। जिसमें गोंड समाज महासभा ब्लॉक कमेटी देवरी, ग्राम कमेटी एवं सगा समाज के द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है।
