शिरपुर ग्रामीण पुलिस ने मध्य प्रदेश निर्मित बियर के 34 बॉक्स किये बरामद, सभी आरोपी फरार | New India Times

जुनैद काकर, धुळे (महाराष्ट्र), NIT:

शिरपुर ग्रामीण पुलिस ने मध्य प्रदेश निर्मित बियर के 34 बॉक्स किये बरामद, सभी आरोपी फरार | New India Times

शिरपुर ग्रामीण पुलिस ने शनिवार को हजारों रुपये की गैरकानूनी तरीके से महाराष्ट्र में लाई जा रही शराब को बरामद तो कर लिया लेकिन सभी आरोपी गाड़ी छोड़कर फरार होने में कामयाब हो गए।

सिरपुर ग्रामीण थाना प्रभारी अधिकारी अभिषेक पाटिल को खुफिया सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र की दिशा में बियर की एक के गैरकानूनी तरीके से बिक्री करने लगे जाने वाली है शनिवार के दिन दोपहर के समय थाना प्रभारी अधिकारी अभिषेक पाटिल ने पुलिस कर्मियों को बुलाकर तत्काल
नवावाड़ा गांव के पास रोहिणी से सांबले मार्ग पर संदिग्ध महेंद्र बोलेरो पिकअप पिकअप MH-19-5-6504 को आते देखा, वहीं तस्करों ने पुलिस वाहन को सामने से आता हुआ देख बोलेरो को मौके पर छोड़कर वहीं पास की घनी झाड़ियों में छिप कर फरार हो गए। इस कार्रवाई में पुलिस ने बियर के 34 बॉक्स से 648 बोतल 87 हजार 480 रुपये के साथ एक पांच लाख रुपये की बोलेरो पिकप को भी जब्त किया है।

इस कार्यवाही को थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक पाटील के निर्देशन में हेड कांस्टेबल संजय देवरे, हेमंत पाटील, संजय जाधव, गोविंद कोळी, योगेश मोरे अशोक पाटील व मयूर पाटील ने अंजाम दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.