संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (मप्र), NIT:

संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन | New India Times

संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ धार द्वारा कोटेश्वर धाम कोद में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के आगमन पर बदनावर विधानसभा क्षेत्र व धार जिले आये अतिथि शिक्षकों ने अपनी नियमितीकरण की मांग और लाॅकडाउन अवधि का मानदेय भुगतान कराने की मांग को लेकर उपस्थित रहे परन्तु भाजपा के नेता और प्रशासन के सख्त रुख के कारण मुख्यमंत्री तक अपनी बात भी नहीं रख सके, अत में निराश होकर माननीय उद्योग मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दतीगाव को अपनी बात रख कर हताश हो गये। मंत्री महोदय द्वारा आश्वासन दिया गया कि उपचुनाव की आचार संहिता लागू होने वाली है और अभी सरकार के खजाने में पैसा नहीं है, सरकार बनने पर आपकी बातों का निराकरण किया जायेगा।

संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन | New India Times

इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष लाखन चंदेल, सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, सुभाष प्रजापति, गोवर्धन सिंह सिसौदिया, गोविन्द सिंह मुजाल्दा, राधेश्याम मकवाना, पंकज शर्मा, सचिन प्रजापत, मेहताब सिंह मोरी, भेरुसिह बघेल, संजय सेन, कमल पाटीदार आदि अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.