नर्सिंग छात्र संगठन ने कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर के पदों के नोटिफिकेशन में संशोधन को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

नर्सिंग छात्र संगठन ने कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर के पदों के नोटिफिकेशन में संशोधन को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

नर्सिंग छात्र संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से बताया की एनएचएम के द्वारा सीएचओ के पदों पर जारी किए गए नवीन नोटिफिकेशन मेें पूर्व के विज्ञापन और अन्य राज्यों के भर्ती नियमों के अनुसार त्रुटियां पाई गई हैं जिसके संशोधन के लिये मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम श्री मालविय को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में संशोधन के लिये एनएचएम की 2020 नियम पुस्तिका व अन्य राज्यों के भर्ती नियमों में सामान्य सीएओ के पदों के लिये नियुन्तम योग्यता जीएनएम नर्सिंग की जाये व बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बीएससी नर्सिंग जिन विद्यार्थियों के द्वारा पूर्व में जीएनएम, बीएससी, पोस्ट बीएससी नर्सिंग की जा चुकी है
उन विद्याार्थियों को सीएओ भर्ती के लिये पात्र माना जाये ओर पूर्व की भर्तियों की तरह 6 माह की ट्रेनिंग सरकार के द्वारा कराई जाये।

इन्टीग्रेटेड सीसीएच कोर्स सर्कुलर के प्रिलक्षय में जो विद्यार्थियों केे द्वारा बीएससी नर्सिंग व पोस्ट बीएससी नर्सिंग 2020-21 में फाइनल ईयर में रहेंगे वे विद्यार्थी मप्र मेडिकल साइंस यूनिवरसिंटी 2019-20 में 1 वर्ष देरी से संचालित होने की वजह व कोरोना महामारी के कारण बीएससी नर्सिंग का रिजल्ट घोषित नहीं हो पाया है और पोस्ट बीएससी 2019-20 प्रथम वर्ष की परिक्षा कोरोना महामारी के कारण अभी नहीं हो पाई है
जिस पर से उन्हें पात्र माना जाए। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान की घोषणा अनुसार वेकैंसी में मप्र के नर्सिंग विद्यार्थी को ही प्राथमिकता दी जाए व मप्र का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया जावे।
उक्त संशोधन को लेकर नर्सिंग के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा आ रही इस समस्या का तत्काल प्रभाव से निराकरण करने की मांग की है अन्यथा नर्सिंग छात्र संगठन के द्वारा भूख हड़ताल और पूरे जोर शोर से विरोध प्रदर्शन किया जायेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी मप्र सरकार की होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.