बरकतुल्लाह भोपाली की क़ुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता, पाठयक्रमों में बरकतुल्लाह भोपाली की जीवनी को किया जाए शामिल: हाजी हारून | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

बरकतुल्लाह भोपाली की क़ुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता, पाठयक्रमों में बरकतुल्लाह भोपाली की जीवनी को किया जाए शामिल: हाजी हारून | New India Times

महान सवतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना बरकतुल्लाह भोपाली की पुण्य तिथि के मौके पर आज मौलाना बरकतुल्लाह भोपाली एजुकेशनल सोसायटी बरकतुल्लाह पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कूल कैम्पस में पौधारोपण कर बरकतुल्लाह भोपाली को श्रधांजलि अर्पित की गई।

बरकतुल्लाह भोपाली की क़ुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता, पाठयक्रमों में बरकतुल्लाह भोपाली की जीवनी को किया जाए शामिल: हाजी हारून | New India Times

इस मौके पर संस्था प्रमुख हाजी मोहम्मद हारून साहब ने मौलाना बरकतुल्लाह भोपाली के जीवन पर प्रकाश डालते हुए मध्यप्रदेश सरकार से मांग की है कि स्कूल कालेज के पाठ्यक्रमों में मौलाना बरकतुल्लाह भोपाली की जीवनी को शामिल किया जाए ताकि आने वाली नस्लें उनकी देश औऱ देश की आज़दी के लिए दी गई क़ुर्बानियों को याद रखें और उनके बताए हुए रास्ते पर चल सकें। हाजी हारून ने कहा कि हमारे मुल्क़ की आज़दी औऱ भाईचारे को क़ायम रखने में मौलाना बरकतुल्लाह भोपाली का अहम किरदार रहा है जिसको भुलाया नही जा सकता संस्था के हाजी मोहम्मद इमरान ने बताया कि यह समय बड़े कार्यक्रम आयोजित नही किए जा सकते और भारत के वीर सपूतों और उनकी क़ुर्बानियों को भी भुलाया नही जा सकता इस लिए आज बरकतुल्लाह स्कूल में क़ुरआन का पाठ कर बरकतुल्लाह भोपाली को इसाले सवाब किया गया । मौलाना बरकतुल्लाह भोपाली एजुकेशन एण्ड सोशल सर्विस सोसायटी संस्था प्रमुख हाजी मोहम्मद हारून साहब की ओर से ग़रीबो में फल वितरण कर महान देश भगत मुजाहिदे आज़ादी और पहली ज़िला वतन सरकार के प्रधान मंत्री मौलाना बरकतउल्लाह भोपाली को श्रद्धांजलि दी गई इस मौके पर मोहम्मद हनीफ़ अय्यूबी, मुफ़्ती मोहम्मद सलमान, मोहम्मद कलीम एडवोकेट, मोहम्मद यासिर, मुजाहिद मोहम्मद खान, मोहम्मद फरहान खान, मोहम्मद एहमद, मोहम्मद ताहिर, हाफिज अंसार आदि मौजूद थे जिसमें जिसमें क़ुरान पाठ एवं पौधारोपण के बाद हाजी हारून साहब ने बरकतुल्लाह भोपाली के लिए दुआ ए मग़फ़िरत फ़रमाई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.