राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मनाई नारद जयंती, डायरी कलम देकर किया गया पत्रकारों का सम्मान | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मनाई नारद जयंती, डायरी कलम देकर किया गया पत्रकारों का सम्मान | New India Times

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ खंड अमानगंज के तत्वधान में नारद जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को नगर के प्रसिद्ध स्थल बड़े हनुमान जी झिरीयन स्थित संघ स्थान में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उपस्थित अतिथि वक्ताओं ने नारद को प्रथम पत्रकार बताते हुए समाज में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण बताई। तथा नारद जी की तर्ज पर समाज हित एवं देश हित में पत्रकारिता करने हेतु वक्ताओं के द्वारा सम्मान समारोह में संदेश दिया गया, वक्ताओं ने कहा कि आदि काल में श्री नारद जी के माध्यम से ही तीनों लोकों में सूचनाओं का आदान-प्रदान होता था। नारद मुनि जी का सम्मान न केवल देवता ऋषि मुनि किया करते थे बल्कि असुर लोक के राजा तथा राक्षस गण भी उनका सम्मान करते थे इसी प्रकार व्यक्तिगत तौर पर पत्रकार होने के नाते मेरा भी मत है की जो आज के दौर में पत्रकारिता की विश्वसनीयता खत्म हुई है, उसे विश्लेषण करने की आवश्यकता है!आज के दौर में खबर पाठक को पता है कि अच्छा बुरा क्या है वही लोग इस क्षेत्र में कार्य करें जो निष्पक्ष निडर बिना कोई भेदभाव के पूर्ण सत्य के साथ खबर का लेखन वा प्रसारण करें आज के दौर में क्षेत्र में कुछ तथाकथित अनुभव हीन लोगों के क्षेत्र में अपनी आमद देने पत्रकारिता में आए दिन स्पष्ट पत्रकारिता में भी दाग लगा है, इसलिए पत्रकारिता का उद्देश्य किसी हाई प्रोफाइल का करीबी बनकर महिमामंडन नहीं अपितु समाज का आईना बन कर कार्य करना चाहिए!
आज के इस सम्मान समारोह में सभी कार्यकर्ताओं ने एवं पत्रकारों ने खट्टे मीठे पल साझा करते हुए चुनौती भरी पत्रकारिता को सबको निपटकर और इमानदारी निष्पक्ष भावना से सामना करने की बात कही । आज के इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संघचालक आशीष खरे एवं खंड कार्यवाहक अखिलेश पांडे एवं राष्ट्रीय स्वयं संघ के समस्त कार्यकर्ताओं के द्वारा पत्रकारों का सम्मान किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.