बंगला गांव में जन चौपाल का आयोजन, रवि चौधरी के समर्थन में ग्रामीणों ने जताई एकजुटता | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से बंगला गांव में बॉबी मसीह के यहां जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लेकर क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा की।

जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने विधानसभा क्षेत्र 27, मुरादाबाद देहात से रवि चौधरी को विधायक बनाने के लिए अपना समर्थन जताया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और स्थानीय समस्याओं के समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर रवि चौधरी ने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिलने पर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने सड़क, बिजली, जल निकासी, शिक्षा सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को संबंधित अधिकारियों और शासन तक पहुंचाकर उनके निस्तारण के लिए प्रयास करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जन चौपाल के माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।

ये रहे मौजूद: गौरव कुमार, प्रमुख महासचिव; अनुज वर्मा और मोहम्मद सलीम, जिला सचिव; प्रीति वर्धन, महानगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष; मोनू सैनी, जिला सचिव; अशोक सैनी, महानगर प्रभारी सहित रोहित चंदेल, रामोतार राणा, मनी चौहान, बाबूराम, संजय, राजीव, जितेंद्र और संजू समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.