उत्तर प्रदेश में सत्ता के साये में हुए उपद्रव में गईं 23 जान: अजहर | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

उत्तर प्रदेश में सत्ता के साये में हुए उपद्रव में गईं 23 जान: अजहर | New India Times

इक़बाल मैदान में चल रहे सत्याग्रह के 31वें दिन दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी के छात्र अजहर ने संबोधित किया। अजहर और उनके 24 अन्य साथियों ने उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों CAA, NRC, NPR के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान हुई 23 मौत पर जमीनी काम किया है। ये छात्र 4 टीमों में 15 जिलों में गए और उपद्रव के बाद के हालात से रूबरू हुए।

अजहर ने कहा कि आज देश के लिए जो लड़ रहा है वो तारीख बना रहा है। आज सामाजिक न्याय की राजनीति सड़क पर है लेकिन यह विनाशकारी नहीं है। विनाशकारी राजनीति अमित शाह की है, जिसने भी पूरे मुल्क में एक समुदाय को अपने ही लोगों के बीच दुश्मन बना दिया है।
उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और बिजनौर में वे अपने अन्य साथियों के साथ फैक्ट फाइंडिंग के लिए गए। जो हकीकत सामने आई वो भयावह है। कालोनियों में पुलिस ने लोगों को ढूंढकर निशाना बनाया। बिजनोर में एक लड़के को दूसरी जगह ले जाकर बाद में गोली मारी गई।

उन्होंने कहा कि यह पुलिस का आतंक था जो लोगों के दिलों में बैठ रहा है। अपने हक़ के लिए नहीं निकल रहे हैं लेकिन उसके बावजूद लोग एकजुट हो रहे हैं। ये लड़ाई जरूर जीतेंगे और CAA जरूर वापस होगा और NRC लागू नहीं होने देंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.