कहलगांव व्यवहार न्यायालय में एमेनिटी बिल्डिंग व हाजत भवन का उद्घाटन, भागलपुर मंडल के 9 ई-सेवा केंद्र भी शुरू | New India Times

अतीश दीपंकर, भागलपुर/पटना (बिहार), NIT:

कहलगांव व्यवहार न्यायालय में एमेनिटी बिल्डिंग व हाजत भवन का उद्घाटन, भागलपुर मंडल के 9 ई-सेवा केंद्र भी शुरू | New India Times

पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू ने भागलपुर जिले के कहलगांव स्थित व्यवहार न्यायालय में नवनिर्मित एमेनिटी बिल्डिंग और हाजत भवन का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इसके साथ ही व्यवहार न्यायालय भागलपुर, कहलगांव और नवगछिया में स्थापित कुल 9 ई-सेवा केंद्रों का भी शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद, भागलपुर के इंस्पेक्टिंग जज न्यायमूर्ति सुनील दत्त मिश्रा, रोहतास के इंस्पेक्टिंग जज न्यायमूर्ति पार्थ सारथी, जमुई के इंस्पेक्टिंग जज न्यायमूर्ति डॉ. अंशुमान, शेखपुरा के इंस्पेक्टिंग जज न्यायमूर्ति सौरेन्द्र पांडे, बांका के इंस्पेक्टिंग जज न्यायमूर्ति रितेश कुमार, शिवहर के इंस्पेक्टिंग जज न्यायमूर्ति अंशुल सहित पटना उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशगण एवं रजिस्ट्रार जनरल मौजूद रहे।
कहलगांव में आयोजित कार्यक्रम में भागलपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, नगर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह तथा व्यवहार न्यायालय भागलपुर के प्रथम एवं द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि इन भवनों के निर्माण से व्यवहार न्यायालय की आधारभूत संरचना सुदृढ़ हुई है। इससे आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, न्यायालय के प्रति विश्वास बढ़ेगा और न्यायिक व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने कहा कि ई-सेवा केंद्रों के माध्यम से वादियों को समयबद्ध न्याय और न्यायिक सेवाओं तक सहज पहुंच सुनिश्चित होगी।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भागलपुर ने इन भवनों को न्यायमंडल में वादियों की न्याय तक सुगम पहुंच का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.