पूर्व गवर्नर रोटेरियन डॉ. गजेंद्र सिंह नारंग का जन्मदिन रोटरी क्लब अपना ने सादगी से मनाया, बच्चों को वितरित किए मैगी व चॉकलेट | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

पूर्व गवर्नर रोटेरियन डॉ. गजेंद्र सिंह नारंग का जन्मदिन रोटरी क्लब अपना ने सादगी से मनाया, बच्चों को वितरित किए मैगी व चॉकलेट | New India Times

रोटरी मंडल के पूर्व गवर्नर रोटेरियन डॉ. गजेंद्र सिंह नारंग (इंदौर) का जन्मदिन रोटरी क्लब अपना, मेघनगर द्वारा सादगी और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

पूर्व गवर्नर रोटेरियन डॉ. गजेंद्र सिंह नारंग का जन्मदिन रोटरी क्लब अपना ने सादगी से मनाया, बच्चों को वितरित किए मैगी व चॉकलेट | New India Times

डॉ. नारंग के जन्मदिन के अवसर पर रोटरी क्लब अपना मेघनगर के रोटेरियन साथी भरत मिस्त्री और रोटेरियन महेंद्र सोलंकी द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों को मैगी के पैकेट एवं चॉकलेट वितरित किए गए। इस मौके पर वीडियो कॉलिंग के माध्यम से डॉ. नारंग को विद्यालय के बच्चों से रूबरू कराया गया।

पूर्व गवर्नर रोटेरियन डॉ. गजेंद्र सिंह नारंग का जन्मदिन रोटरी क्लब अपना ने सादगी से मनाया, बच्चों को वितरित किए मैगी व चॉकलेट | New India Times

विद्यालय परिवार एवं बच्चों द्वारा उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। विद्यालय के प्रधानाचार्य धनराज काग तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी जन्मदिन की बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया।

डॉ. नारंग ने सभी बच्चों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि शिशु मंदिर के लिए जब भी किसी सहयोग की आवश्यकता होगी, रोटरी क्लब अपना के माध्यम से वे सदैव तत्पर रहेंगे।

कार्यक्रम में श्रीमती उषा काग, निर्मला नायक, सोनल नायक, रानु भुरिया, शिवानी राठौर, रेखा पड़ियार, ज्योति शर्मा, राकेश शर्मा, सीमा नायक, प्रियंका जाटव, हिना नायक, वीभा नायक, सोनम हाड़ी, रेखा खराड़ी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की दीदी शिल्पा मेरावत ने किया तथा आभार प्रदर्शन विद्यालय की दीदी श्रीमती रेखा शर्मा ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.