इटवा में अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, 12 घंटे में नाबालिग पीड़िता सकुशल बरामद | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

इटवा क्षेत्र में पुलिस ने अपहरण के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा चलाए जा रहे “अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान” के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

थानाध्यक्ष चंद्रकांत पाण्डेय के नेतृत्व में थाना त्रिलोकपुर पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 10 फरवरी 2026 को ग्राम गौरी बड़हरी से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी थाना त्रिलोकपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 15/2026 धारा 87/137(2)(3) BNS से संबंधित है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ऋषभ कुमार शुक्ला पुत्र प्रेम प्रकाश शुक्ला, निवासी सेमरा बनकसिया, थाना त्रिलोकपुर, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष चंद्रकांत पाण्डेय, उपनिरीक्षक गणेश कुमार, प्रभारी सर्विलांस सेल उपनिरीक्षक हरेंद्र चौहान, हेड कांस्टेबल अदनान शेख, कांस्टेबल सत्य वेदी सिंह एवं महिला कांस्टेबल इंद्रा तिवारी शामिल रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.