मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव अंतर्गत ग्राम पंचायत बुधवार के ग्राम मेहंदी ढ़ाना में ग्रामीणों द्वारा 2 जनवरी को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर पानी की समस्या से प्रशासन को अवगत कराया गया था। इस समस्या को न्यू इंडिया टाइम न्यूज़ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

खबर पर पीएचई विभाग के अधिकारी सोनल पारधी ने संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। नल जल योजना के अंतर्गत जिन ग्रामीणों को कनेक्शन नहीं मिला था, अब उनके घर-घर नल कनेक्शन पहुंचा दिए गए हैं, जिससे ग्रामीणों को पानी की समस्या से निजात मिल सकेगी।
पीएचई अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र के कई हैंडपंप भी खराब थे, जिन्हें सुधारीकरण कर पुनः चालू कर दिया गया है, ताकि जनता को पर्याप्त पानी की सुविधा मिल सके।
इस दौरान एसडीओ पीएचई सोनल पारधी एवं उपयंत्री श्रीमती नीतू नागेश्वर द्वारा फील्ड विजिट कर ग्रामीणों की समस्या का तत्काल निराकरण किया गया। ग्राम धाधरा के पंप से पाइपलाइन का विस्तार कर घर-घर कनेक्शन दिए गए और पेयजल आपूर्ति शुरू कराई गई।

