मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा बुरहानपुर एवं जिला हज कमेटी बुरहानपुर के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता फरीद अहमद को मध्य प्रदेश स्टेट हज कमेटी भोपाल द्वारा वर्ष 2026 के लिए छठवीं बार पुनः बुरहानपुर जिला हज प्रभारी नियुक्त किया गया है।
उनकी इस नियुक्ति पर ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी मध्य प्रदेश एवं बुरहानपुर जिला इकाई ने हर्ष व्यक्त करते हुए इज़हार-ए-मसर्रत किया।
ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत खान (खंडवा) के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी मतीन अजमल के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अली अंसारी उर्फ दादा, रियाजुल हक अंसारी, एडवोकेट जावेद मीर, सचिव अब्दुल रज्जाक सिद्दीकी, सैयद मेहमूद सहित अन्य पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला हज प्रभारी एडवोकेट फरीद अहमद से भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं और उनके नेतृत्व में लगने वाले टीकाकरण शिविरों के लिए पूर्व की तरह सकारात्मक सहयोग का आश्वासन भी दिया गया।
अपनी नियुक्ति पर एडवोकेट फरीद अहमद ने सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, बुरहानपुर की लोकप्रिय विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

