नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

मंत्रियों की बजट पर चर्चा : अमरीका से ट्रेड डील के कारण कपास सोयाबीन के गिरेंगे दाम | New India Times

नरेंद्र मोदी सरकार ने लोकसभा में अपना बजट पेश कर दिया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा है कि पहले अमरीका के साथ ट्रेड डील करी गई फ़िर सरकार ने बजट बनाया। ट्रेड डील का सच छुपाने के लिए बीजेपी ने अपने मंत्रीयों और गोदी पत्रकारों को काम पर लगा दिया है। खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने औरंगाबाद (छत्रपति संभाजी नगर) में पत्रकारों के सामने बजट पर चर्चा की। मंच पर बहुजन विकास मंत्री अतुल सावे मौजूद रहे।

मंत्रियों की बजट पर चर्चा : अमरीका से ट्रेड डील के कारण कपास सोयाबीन के गिरेंगे दाम | New India Times

ट्रांसपोर्ट आरोग्य MSME – IT जैसे लुभावने शब्दों का सहारा ले कर अखबारों के लिए खबरे पैदा की गई। सरकार का पेश किया बजट देश का होता है लेकिन ऐसी पत्र वार्ता में चर्चा के लिए विपक्ष को बुलाया नहीं जाता। बात बात पर राहुल गांधी को जवाब दे कर दिल्ली में मोदी की जगह पर खुद को देखने वाले देवेन्द्र फडणवीस ने ट्रेड डील के बारे में कुछ नहीं कहा है। ट्रेड डील के कारण महाराष्ट्र का कपास सोयाबीन उत्पादक किसान भविष्य में तबाह होने जा रहा है।

शुक्रवार को हटेगी रेहड़ी ?

जलगांव के जामनेर में नगर परिषद द्वारा शुक्रवार को रेहड़ी पटरी वालों को हटाए जाने का प्रोग्राम तय बताया जा रहा है। किसी कार्यकर्ता को नेता से राजनेता बनाने वाला सड़कों के किनारे पर ठेला लगाकर पेट भरने वाले देश के इस वर्ग के साथ प्रशासन घुसपैठीयों की तरह पेश आता है। ठेलो को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़े खतरे की शक्ल में पेश कर खबरे चलाने वाले नेताओं के चरण वन्दक पत्रकार समाज के गरीब तबके के दुश्मन बने बैठे हैं।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.