डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट की अधिकृत यात्रा के अवसर पर खंडवा में आयोजित सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी श्रीमती मनोरमा शर्मा एवं रफत आसिफ खान | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट की अधिकृत यात्रा के अवसर पर खंडवा में आयोजित सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी श्रीमती मनोरमा शर्मा एवं रफत आसिफ खान | New India Times

डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट की अधिकृत यात्रा के अवसर पर खंडवा में आयोजित सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती मनोरमा शर्मा एवं रफत आसिफ खान शामिल होंगे।

लायंस क्लब खंडवा 2019 2020 के तत्वाधान में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लायनेस सुनीता फरक्या की अधिकृत यात्रा के अवसर पर 4 जनवरी 2020, शनिवार को प्रातः 11:00 बजे, शुभ परिसर, रामनगर, खंडवा में एक सम्मान समारोह का आयोजन सुनीता फरक्कया के मुख्य अतिथि में किया गया है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में लायनेस अनीमा ओबेजा (डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट), लायनेस विमलेश सिंह (डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट), लायनेस मनोरमा शर्मा (वॉइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट) बुरहानपुर और लायनेस रफत आसिफ़ खान (सामाजिक कार्यकर्ता एवं रीजनल कोर्डिनेटर) बुरहानपुर उक्त कार्यक्रम में शरीक होंगी। लायनेस क्लब बुरहानपुर से संबद्ध अनेक बहनें भी इस कार्यक्रम में शरीक होंगी।

By nit