जामनेर की न्यू इंग्लिश स्कूल के प्रभारी मुख्याध्यापक चौधरी ने किया रद्दी घोटाला, पुलिस थाने में मामला दर्ज | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:जामनेर की न्यू इंग्लिश स्कूल के प्रभारी मुख्याध्यापक चौधरी ने किया रद्दी घोटाला, पुलिस थाने में मामला दर्ज | New India Times

जामनेर तालुका एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू इंग्लिश स्कूल के प्रभारी मुख्याध्यापक श्री भीमराव रूपचंद चौधरी ने अधिकार नही रहने के बावजुद भी अपने प्रभारी पद का दुरुपयोग करते हुए क्लास रूम खाली कराने के औचित्य से संस्था की रद्दी चंद मिनटों में बेच दी है। मुख्याध्यापक महोदय ने इस काम के लिए एक अनाधिकारिक सनियंत्रण समिति का गठन किया और उस समिती से रद्दी बेचने के सहमती प्रस्ताव पर मुहर भी लगवा ली। यह पुरा मामला 18 जुलाई 2019 का है जब चौधरी के मौजुदगी में रद्दी की शक्ल में संस्था की संपत्ती को बेचा गया। संस्था के सचिव सुरेश धारीवाल ने जामनेर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें कहा गया है कि भीमराव चौधरी जो शिक्षा अधिकारी माध्यमिक इनकी ओर से प्रभारी के रूप मे नियुक्त किए गए हैं उन्होंने बिना किसी अधिकार तथा सुचना के सनियंत्रण समिती का गठन किया, फर्जी दस्तावेजों की खानापूर्ती कर संस्था की 17795 किलो ग्राम की रद्दी को बेच दिया जिसकी कीमत 2 लाख 13 हजार 540 आंकी गयी है. इस व्यवहार में चौधरी ने आर्थिक भ्रष्टाचार कर रुपयों का गबन किया है। रद्दी ढोने के लिए MH 18 M 3949, MH 19 S 0520 वाहनों का इस्तेमाल किया गया। धारीवाल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी भीमराव रूपचंद चौधरी के समेत सनियंत्रण समिती के पी एन नरवाड़े, ए सी महाजन, वी डी पाटिल, श्रीमती ए बी चौधरी, ए पी पाचपोल, के बी पाटिल, पी बी पालवे, एस एस शिरसाठ समेत कुल 9 आरोपियों पर धारा 468, 471, 34 के तहत मामला कलमबद्ध किया है। इस अपराध की जांच पुलिस निरीक्षक प्रताप इंगले कर रहे है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article