अमीन शाह, अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

अकोला शहर के सीताबाई कला वाणिज्य विज्ञान महाविद्यालय मे आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और शिव प्रतिष्ठान की ओर से नागरिक्तता संशोधन कानून को समर्थन देने हेतू हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा था लेकिन इस अभियान को चलाने के लिये किसी की भी इजाजत नहीं ली गई थी और महाविद्यालय परिसर में ही ये अभियान चलाया जा रहा था इसे देखते हुऐ जिला के समविचारी विद्यार्थी संघटन के पदाधिकारियों ने इन संघटन के हस्ताक्षर वाले पेपर फाड दिये। इस बात को लेकर कुछ देर के लिये तनाव का माहोल था। इस अभियान को नाकाम करने के लिए प्रहार जनशक्ती पार्टी के बॉबी पळसागर, आरपीआई, बहुजन विद्यार्थी परिषद के जिला अध्यक्ष रोहित रविंद्र वानखेडे, सम्यक विद्यार्थी आंदोलन के अकोला अध्यक्ष आकाश संजय गवई, महासचिव पवन गजानन गवई और अन्य छात्र इस वक्त मौजूद थे।
